गधे की हो गयी वाह भाई वाह
चुनाव के दंगल में मंगल का पहन दिखावटी चोला
चला मांगने वोट मंत्री बाहर से दीखता जो भोला
ढोल नगाडे साथ लीए चला मंत्री हो गधे पर सवार
और पार्टी चुनाव चीन्ह में बनाया गधे को अपना औजार
ना जाने मंत्रीजी को गधा गया क्यूँ ईतना भा
गधे की हो गयी वाह भाई वाह
नाम गधे की गूँज गधे की संग संग हवा तरंग बन चली
ना घोड़ा ना हाथी बस गधा ही गधा का पोस्टर छपने लगा गली हर गली
जब चिडियाघर के जानवरों ने सूना यह समाचार कमाल
जंगल का राजा शेर ऊस छन से हो गया एकदम बदहाल
कौन जानता था इश्वर के जादू का होगा ऐसा प्रवाह
गधे की ! हो जाएगी वाह भाई वाह
अब जहां से गुजरते गधे जनाब
पूरा स्पेशल होता उनका रख रखाब
सारे कुत्ते बील्लीयाँ करने लगे उन्हें सलाम
बस युहीं मौज मज्लीश में गुजरने गुजरता उनका सुबह और शाम
और मंत्री जी को तोह गधा मानो इतना पसंद आया
गधे को गधा कहने के खिलाफ कानून भी बनबाया
अब तोह गधों से घोडियां, शेरनी, बाघिन ने भी करना चाहा विवाह
गधे की हो गयी वाह भाई वाह